ad
best news portal development company in india

मनावर पुलिस की बड़ी सफलताऑनलाइन फ्रॉड करने वाले साइबर ठग को किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना मनावर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 24.12.2025 को फरियादी अनिल पिता मोहनलाल अग्रवाल निवासी मनावर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी फेसबुक आईडी पर काव्या परिहार नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। संबंधित प्रोफाइल से एक लिंक भेजकर ऑनलाइन खाता खुलवाया गया तथा अधिक लाभ का लालच देकर अलग-अलग किस्तों में कुल ₹2,87,000 की साइबर ठगी की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मनावर में अपराध क्रमांक 833/2025 अंतर्गत धारा 318(4) 319(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्यवाही
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता के लिए SAFE CLICK-2.0 अभियान संचालित किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं एसडीओपी मनावर श्री ब्रजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर विश्लेषण के आधार पर टीम द्वारा गुरुग्राम (हरियाणा) पालघर एवं मुंबई (महाराष्ट्र) सहित विभिन्न स्थानों पर तलाश की गई लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप साइबर ठगी में संलिप्त आरोपी जैद पिता जमील खान उम्र 22 वर्ष निवासी 148 श्रीनगर काकंड थाना एमआईजी जिला इंदौर को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा उनसे संबंधित नेटवर्क एवं ठगी की राशि के संबंध में विस्तृत विवेचना की जा रही है

गिरफ्तार आरोपी
जैद पिता जमील खान जाति मुस्लिम उम्र 22 वर्ष, निवासी 148 श्रीनगर काकंड थाना एमआईजी जिला इंदौर।

फरार आरोपी
अनीश शेख एवं उसके अन्य साथी।

आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी के विरुद्ध थाना मनावर में अपराध क्रमांक 833/2025 अंतर्गत धारा 318(4), 319(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक मनीष चौधरी, आरक्षक जितेन्द्र कुशवाह (899) तथा सायबर सेल धार से उपनिरीक्षक प्रशांत गुंजाल, प्रधान आरक्षक 71, आरक्षक शुभम, आरक्षक प्रशांत चौहान एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *