ad
best news portal development company in india

नकबजनी की सनसनीखेज घटना घटित करने वाली शातिर गेंग कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में

SHARE:

आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक रघुवंशसिंह द्वारा बताया गया कि कोतवाली आलीराजपुर में फरियादी रतनसिंह पिता धनसिंह बामनिया निवासी बडाउण्डवा ,करमसिंह निवासी उंडवा, करमाबाई निवासी उंडवा, छतरा पिता खेमा डावर, निवासी बडा उण्डवा, मनीष पिता मगन कनेश, डुमसिह पिता मंगलिया बामनिया निवासी उडंवा द्वारा घर में दीवाल खोदकर अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में रखे चांदी के जेवरों तथा नकदी को चुराने संबंधी रिपोर्ट पुलिस थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी ,

प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल व एसडीओपी आलीराजपुर डॉ. शक्तिसिंह चौहान के निर्देशन में आरोपीयो की धरपकड हेतु थाना कोतवाली आलीराजपुर की एक टीम गठित की गई।

उक्त अपराधों की विवेचना के दौरान घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना पर संदेहियों को पुलिस गिरफ्त में लेकर मनोवैज्ञानिक रूप से पूछताछ करते आरोपी 01. जितेन्द्र पिता अन्तरसिंह चौहान भीलाला निवासी फाटा पटेल फलिया थाना नानपुर, 02. मोहन पिता वालसिंह चौहान भीलाला निवासी देहदला उण्डली खोदरी फलिया थाना जोबट, 03. आयुष पिता राजु चौंगड निवासी भोरकुण्डिया स्कूल फलिया थाना राणापुर जिला झाबुआ हाल मुकाम कुक्षी द्वारा अपने साथी रमेश निवासी खुटाजा व एक अन्य साथी के साथ मिलकर उण्डवा, खरखडी, कवठू व पुलिस लाईन बोरखड में चोरी करना बताया गया । उक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गया माल मश्रुका जप्त किया गया तथा गैंग में शामिल अन्य आरोपी रमेश व उसके एक अन्य साथी की तलाश जारी है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी मर्डर, चोरी, नकबजनी, लूट, मारपीट के कई प्रकरण थाना जोबट, थाना आलीराजपुर, थाना कुक्षी में पंजीबद्ध है । चोरी गया शेष मश्रुका आरोपी रमेश व एक अन्य आरोपी से जप्त करना भी शेष है तथा तथा उक्त चोरी गया मश्रुका खरीदने वाले दिव्यांशु पिता मनोज सोनार निवासी हनुमानगंज जोबट ,लक्की पिता सुरेन्द्र चौहान निवासी जोबट,प्रेम उर्फ अमीष गोराना, निवासी जोबट को गिरफ्तार किया जाकर खरीदा हुआ माल मश्रुका जप्त किया गया । आरोपियों से सोने की अंगुठी, सोने की चैन, सोने के टाप्स, सोने की झुमकी, सोने का मंगलसुत्र, सोने के झेले, व सोने के मोती तथा चाँदी की तागली, कंदोरे, रमझोल, पायजेब, कडे, हाटके, ब्रेसलेट चुडियाँ, करोंदिया, हार व हाथ साकले जप्त किये गये । जब्तशुदा मशरूका की कुल कीमत लगभग 16 लाख है ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सोनू सिटोले थाना प्रभारी कोतवाली, उनि सुनिल रन्दे, उनि कन्हैयालाल, सउनि अरूण राठौर, सउनि रामकुमार यादव, प्रआर सुनिल डुडवे, प्रआर दिनेश भवेल, प्रआर सुरेश, प्रआर प्रदीप, आर गंगाराम, आर सुमित, आर मनीष चरपोटा, आर चेनसिंह, आर. अकरम व सायबर सेल प्रधान आरक्षक दिलीप, आरक्षक संदीप, आरक्षक राहुल, आरक्षक नागर आलीराजपुर का सराहनीय योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *