ad
best news portal development company in india

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 : 15 से 30 जुलाई तक चलेगा राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान।

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी विभागों के समन्वय से होंगे विविध कार्यक्रम,
राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 एवं मानस हेल्पलाइन 1933 का होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

खरगोन । समाज को नशामुक्त बनाने एवं युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान का आयोजन 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में किया जाएगा। यह अभियान आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय तथा मध्यप्रदेश पुलिस के समन्वय से संचालित होगा।
अभियान के दौरान जिले में प्रतिदिन निर्धारित गतिविधियों के अनुसार नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नशा पीड़ितों के पुनर्वास, परामर्श केंद्रों की स्थापना, जनसंवाद, शपथ कार्यक्रम, रैलियां, संगोष्ठियां, विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर जागरूकता गतिविधियां तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा।
भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में NMBA के मानकीकृत बैनरों का उपयोग किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 एवं मानस हेल्पलाइन 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर परामर्श एवं सहायता उपलब्ध हो सके।
जिला प्रशासन ने नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *