ad
best news portal development company in india

रविवार को जय ॐकार आदिवासी भिलाला समाज संगठन का विशाल समाज सम्मेलन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम

SHARE:

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

बिलाल खत्री
आलीराजपुर। जय ॐकार आदिवासी भिलाला समाज संगठन, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में आगामी 12 जुलाई 2026 रविवार को दोपहर 12:00 बजे स्थानीय कॉलेज ऑडिटोरियम, आलीराजपुर में विशाल समाज सम्मेलन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बीएस जामोद (आई.ए.एस.) का मार्गदर्शन समाजजनों को प्राप्त होगा।

इसी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने आज संगठन के जिलाध्यक्ष खजानसिंह चौहान भाजपा जिला मंत्री रितेश डावर सहित अन्य संगठन के पदाधिकारियों के साथ शासकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम स्थित कार्यकम स्थल का निरीक्षण करते हुए पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर आवश्यक निर्देश दिए।

जिला अध्यक्ष खजानसिंह चौहान ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य आदिवासी भिलाला समाज में सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों, शिक्षा, संस्कार एवं सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा, आत्मविश्वास एवं प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा तथा समाज में संगठनात्मक मजबूती और आपसी भाईचारे को नई दिशा प्रदान करेगा।
जिसमें सभी वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा और संस्कार ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति हैं तथा सभी के सामूहिक सहयोग से यह सम्मेलन ऐतिहासिक बनेगा।

“19 जिलों में होगा समाज सम्मेलन, शुरुआत आलीराजपुर से”
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जय ॐकार आदिवासी भिलाला समाज संगठन, मध्यप्रदेश समाज में सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार, सांस्कृतिक संरक्षण एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में जिला स्तरीय समाज सम्मेलनों की श्रृंखला प्रारंभ कर रहा है। संगठन द्वारा प्रथम चरण में मध्यप्रदेश के 19 जिलों में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान की शुभ शुरुआत आलीराजपुर जिले से की जा रही है। आलीराजपुर में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन आगामी आयोजनों की दिशा तय करेगा और समाज के लिए एक प्रेरणादायी मॉडल बनेगा। सम्मेलन में समाज के वरिष्ठजनों, युवा शक्ति, मातृशक्ति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी।
पदाधिकारियों ने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, युवाओं को रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरणा, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय एवं संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक जिले में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने का आव्हान

संगठन के उपाध्यक्ष अमरसिंह अलावा, महासचिव जामसिंह चौहान, सचिव विजया चौंगड़ एवं गंगा बारेला, कोषाध्यक्ष राजेंद्र किराड़, सह सचिव राजू बारेला तोमर, मीडिया प्रभारी सुशीला गड़रिया तथा भूपेंद्र बघेल ने कहा कि संगठन का लक्ष्य केवल सम्मेलन आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर उन्हें संगठन से जोड़ना, सामाजिक संवाद को मजबूत करना तथा शिक्षा, संस्कार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्थान के लिए एक स्थायी जनजागरण अभियान चलाना है। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आलीराजपुर से शुरू होने वाला यह अभियान प्रदेशभर में आदिवासी भिलाला समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान प्रदान करेगा। सभी संगठन के पदाधिकारियों ने समाजजनों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने एवं आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *