धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
नगर के माधव प्रसादम में रात कुक्षी निवासी लालजी सीरवी की धर्मपत्नी स्वर्गीय गंगा देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र किशोर परमार के द्वारा इंदौर की बेहतरीन टीम के द्वारा गीत संगीत के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें देश की मशहूर गायिका लता अलंकरण से सम्मानित श्रीमती शुभी चौहान एवं उनके पति वीर सिंह चौहान एवं उनकी टीम के द्वारा इंदौर से पधारे गायक कलाकारों के द्वारा बहुत बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां दी गई।
इंदौर से पधारे टीम के महेंद्र त्रिवेदी,विनय खरे, विजय अरोरा जी, सुरेश खतुरिया जी, शौकत अली एवं कुक्षी के गायक एडवोकेट आर.के. गुप्ता एवं तरुण भावसार के द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार भजन एवं फिल्मी गीतों से समां बांध दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित मनोहर जी मंडलोई एवं विशेष अतिथि डॉक्टर निर्मल जी पाटीदार रहे कार्यक्रम की शुरुआती दौर में भजन संध्या जिसमें यह चमक यह दमक, तू कितनी अच्छी है, मैली चादर, भोले ओ भोले, गणेश वंदना से शुरुआत की गई पश्चात फिल्मी तराने घुंघरू की तरह, करवटें बदलते रहे, तुझे मेरी मोहब्बत का,आज सनम,तू जहाँ रहे, आदि जैसे बहुत ही शानदार गीतों के द्वारा पूरी महफ़िल में समा बंध गया। कार्यक्रम का संचालन आर.के. गुप्ता एडवोकेट कुक्षी के द्वारा एवं आभार किशोर परमार के द्वारा किया गया।





