ad
best news portal development company in india

“कुक्षी पुलिस को मिली सफलता, 3000/- रुपेय के फरार इनामी उदघोषित आरोपी को किया गिरफ्तार”

SHARE:

कुक्षी मे सीमंधर स्वामी मन्दिर व महावीर स्वामी मन्दिर से चोरी हुई 09 चांदी की चेन का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 305 (a) बीएनएस

नाम गिरफ्तार आरोपी-

देवा पिता मोहन मावडे जाति भील उम्र 20 साल निवासी भट्टी मोहल्ला कुक्षी जिला धार

जप्त माल 04 चांदी की चेन

घटना का संक्षिप विवरण

दिनांक 15.01.2026 को फरियादी मनोहरलाल पिता श्री मणीलालजी जैन उम्र 79 साल निवासी मकान नंबर 60 महात्मा गांधी मार्ग कुक्षी जिला धार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 12.01.2026 को दोपहर 12.00 बजे के आसपास श्री सीमंधर स्वामी मंदिर का दरवाजा अटकाकर घर चला गया था, जब मैं शाम 04.30 बजे वापस मंदिर आया तो देखा कि मंदिर मे रखी भगवान की प्रतिमा के गले का चांदी का एक हार व पास के महावीर मंदिर के भगवान के 8 चांदी के हार किमत लगभग 70,000 रूपये के नही थे जो अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी पर अप.क्र. 18/2026 धारा 305 (a) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव ने एक टीम गठित की टीम ने लगातार पता राशि कर मुखबिर को सक्रिय किया, करीब 10 से 12 जगह के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया और टेक्निकल डाटा भी कलेक्ट किया सूचना के आधार पर एवं टेक्निकल एविडेंस के आधार पर पुलिस टीम मैं फरार आरोपी को पुलिस ने लोनी दरवाजा तेजाजी मन्दिर के पिछे कुक्षी से पकड़कर उनसे पूछताछ की जो प्रारंभ में में वह पुलिस को गुमराह करता रहा और घटना करने से इनकार किया लेकिन जब पुलिस की टीम ने उससे वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक, एवं तकनीकी रूप से पूछताछ की और एक के बाद एक एविडेंस उसके सामने जब प्रस्तुत किया तो अंततः उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि मेने और मेरे साथी ने मिलकर चोरी की थी, 04 चादी की चेन को अपने साथ गुजरात लेकर चला गया और अपने बेग मे छुपा कर रखी थी जो पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के कब्जे के बेग से 04 चांदी की चेन जब्त कर आरोपी गिरफ्तार किया है जिसे आज न्यायालय पेश किया जाएगा

टीम में शामिल
टी आई राजेश यादव,asi चंचल चौहान,hc सतीश,hc प्रमोद, विपिन

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *