शेख़ नसीम। भोपाल / प्रिंट मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (PMJA) की साधारण बैठक में आल इंडिया PMJA मीट–2026″ के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
PMJA के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज़ भारतीय ने कहा कि “अखबार समाज का दर्पण होता है तथा देश की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।” उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करता है।
बैठक के दौरान संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मध्यप्रदेश अध्यक्ष रघु मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि आल इंडिया PMJA मीट–2026 का आयोजन दिसंबर 2026 में करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस संबंध में जल्द ही आयोजन समिति का गठन कर तैयारियां प्रारंभ की जाएंगी तथा देशभर के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों को आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा राष्ट्रीय स्तर पर PMJA को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।





