ad
best news portal development company in india

मनावर पुलिस को बड़ी सफलता

SHARE:

खेतों से पानी की मोटर एवं केबल चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

02 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

05 मोटर पंप, 100 फीट कॉपर केबल सहित करीब ₹90 हजार का मशरूका बरामद

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


थाना मनावर क्षेत्र के ग्राम बालीपुर एवं भादरपुरा में किसानों के खेतों से सिंचाई हेतु लगी पानी की मोटर पंप एवं कॉपर केबल चोरी होने की अलग-अलग घटनाएं सामने आई थीं। दिनांक 20.02.2026, 28.05.2026 एवं 12.06.2026 की रात्रि में अज्ञात आरोपियों द्वारा खेतों से मोटर पंप एवं केबल चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना मनावर में अपराध क्रमांक 107/2026, 384/2026 एवं 441/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक ईश्वरसिंह चौहान के द्वारा विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम बालीपुर में घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटनाएं स्वीकार कीं। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कन्नू उर्फ कन्हैया पिता रघु भाबर, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम इमलीपुरा, बालीपुर, थाना मनावर
  2. पवन पिता स्व. बिलाम डावर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम इमलीपुरा, बालीपुर, थाना मनावर फरार आरोपी
    कालू पिता सातिया मानकर, निवासी ग्राम बालीपुर, थाना मनावर, जिला धार। बरामद मशरूका
    05 पानी की मोटर पंप
    100 फीट कॉपर केबल
    25 फीट वायर
    घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP-46-AG-2694
    कुल अनुमानित कीमत – ₹90,000/-

सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक ईश्वरसिंह चौहान, उपनिरीक्षक मनीष चौधरी, प्रधान आरक्षक 795 भारतसिंह, प्रधान आरक्षक 840 बिसनसिंह मुजाल्दा, आरक्षक 899 जितेन्द्र कुशवाह, सायबर टीम धार के प्रधान आरक्षक 71 सर्वेशसिंह सोलंकी एवं आरक्षक प्रशांत चौहान की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *