धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी- शारदा सृजन मंडल व अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा स्व. कौशल वर्मा को समर्पित काव्य गोष्ठी आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार कैलाशचंद्र शर्मा ने राजनीति पर कटाक्ष करते हुए जय हो तेरी कुर्सी मैय्या कविता पढ़ी । अतिथिगण डॉ. घनश्याम मीणा व डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार ने भी काव्य पाठ किया । काव्य गोष्ठी में गोपाल सोनी , गिरधर सोनी , वीरेन्द्र त्रिवेदी , मनोज साधु , दीपक शर्मा , रविन्द्र जैन रूपम , प्रशांत वर्मा , यतीन्द्र डुंगरवाल , अशोक ओझा , नीलेश मोदी ने काव्य पाठ किया। गोष्ठी का संचालन भूपेन्द्र वर्मा ने किया तथा आभार मनीष भावसार ने माना।





