ad
best news portal development company in india

14 से 28 जनवरी तक जिले में मनाया जाएगा आनंद उत्सव

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । जिले में आनंद उत्सव 2026 का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत व नगरीय स्तर पर 14 जनवरी से 24 जनवरी 2026, विकासखंड स्तर पर 24 से 28 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंग।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह ने आनंद उत्सव कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए सभी जनपद सीइओ को निर्देश दिए है कि दो या तीन ग्राम पंचायतों को मिलाकर क्लस्टर आनंदम स्थल बनाया जाएं, जिसमें गत वर्ष आनंद उत्सव आयोजित हो चुकी ग्राम पंचायत को छोड़कर अन्य ग्राम का चयन किया जाए। जिले के चयनित आनंद ग्रामों में अनिवार्य रूप से उत्सव मनाया जाए। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि आनंद उत्सव कार्यक्रम के लिए जिले के 9 ब्लॉकों में कुल 256 क्लस्टर ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जिसमें भीकनगांव में 30, झिरन्या में 36, बडवाह में 48, कसरावद में 38, भगवानपुरा में 24, महेश्वर में 31, सेगांव में 15, खरगोन में 17 एवं गोगांवा में 17 क्लस्टर शामिल हैं।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *