कसरावद : सलीम खान
नववर्ष के आगमन को लेकर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन ने बताया कि नए वर्ष के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है,उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई तथा रात्रि पेट्रोलिंग लगातार की जा रही है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नववर्ष का स्वागत शांतिपूर्ण और जिम्मेदार तरीके से करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।






