ad
best news portal development company in india

खरगोन-इंदौर रोड पर भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

SHARE:

सक्षम ढाबे के पास हुआ हादसा; पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुँचाया, जांच शुरू

कसरावद : सलीम खान

कसरावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरगोन-इंदौर मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ सक्षम ढाबे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

भोइंदा निवासी थे दोनों युवक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुंदन भूरिया और दीपक भूरिया (दोनों निवासी ग्राम भोइंदा) मार्ग से गुजर रहे थे। तभी सक्षम ढाबे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुंदन भूरिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने घायल को पहुँचाया अस्पताल हादसे की सूचना मिलते ही कसरावद पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल दीपक भूरिया को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक कुंदन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। कसरावद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *