ad
best news portal development company in india

जमुना देवी पब्लिक स्कूल सिलकुआ में वार्षिकोत्सव ने बांधा समां, बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी क्षेत्र के प्रतिष्ठित निजी शिक्षण संस्थान जमुना देवी पब्लिक स्कूल एवं हॉस्टल, सिलकुआ में रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित पालकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके पश्चात संस्था परिवार द्वारा आमंत्रित पालकों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पालकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, फिल्मी संगीत एवं लोकगीतों पर मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं नाट्य रूपांतरण के माध्यम से सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया। विविध रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था की संचालिका श्रीमती कमला कुरैशी, संचालक श्री जावेद कुरैशी एवं डायरेक्टर श्रीमती शबाना कुरैशी ने पधारे समस्त पालकगण एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए संस्था के समर्पित स्टाफगण के योगदान की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों एवं पालकों द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह वार्षिकोत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम रहा, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों का सशक्त मंच भी सिद्ध हुआ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *