ad
best news portal development company in india

कृषि उपज मंडी अलीराजपुर में जैविक हाट का शुभारंभ

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर, आज कृषि उपज मंडी आलीराजपुर में जैविक हाट का शुभारंभ जिला कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए जैविक उत्पादक किसानों द्वारा अपने जैविक उत्पादों का विक्रय किया गया।

जैविक हाट में ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंगफली, छेना बाजार सहित जैविक सब्जियों में हरी मिर्च, बैंगन, टमाटर, खीरा, पपीता आदि उत्पाद उपलब्ध रहे। कृषि सचिव द्वारा जानकारी दी गई कि यह जैविक हाट प्रति सोमवार को मंडी परिसर में लगाया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि जैविक हाट में विक्रय किए जा रहे सभी उत्पाद पूरी तरह जैविक तरीके से उगाए गए हैं, जिनमें किसी भी प्रकार के रासायनिक उर्वरक का प्रयोग नहीं किया गया है। खेती में गोबर खाद एवं फल-सब्जियों के अपशिष्ट से बनी खाद का उपयोग कर प्राकृतिक विधि से फसलों का उत्पादन किया गया है।

इस दौरान कलेक्टर नीतू माथुर ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि जैविक उत्पादों के विक्रय हेतु स्थायी बाजार उपलब्ध कराया जाए।इस दौरान कलेक्टर एवं वहां उपस्थित अधिकारियों ने जैविक उत्पादों का क्रय किया गया।

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि एस.एस. चौहान, परियोजना संचालक आत्मा दादू सिंह मौर्य, उप परियोजना संचालक आत्मा बी.एस. बघेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.एस. बघेल, अनुविभागीय अधिकारी कृषि, उपसंचालक उद्यान कैलाश चौहान, मंडी सचिव एवं व्यापारी,जैविक खेती करने वाले किसान एवं कृषक उत्पादक संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *