ad
best news portal development company in india

11 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण जिला अस्पताल बड़वानी में आयोजित नेत्र शिविर में 38 मरीजों का किया गया परीक्षण

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी सी.एम. एच. ओ. डॉ सुरेखा जमरे और डॉ अनिता सिंगारे के मार्गदर्शन में लगे नेत्र शिविर में बड़वानी जिले के ग्रामीण इलाकों के साथ साथ खरगोन व धार जिले से 38 नेत्र मरीज़ अपनी आंखों की जॉच कराने आए थे।

अध्यक्ष लायन कमलेश शर्मा ने कहा कि शिविर में कुल 38 मरीजों का नेत्र परीक्षण कैम्प कोऑर्डिनेटर रविन्द्र टेकाम और डीडी पीएम अनिल राठोड़ ने किया। सिस्टर लक्ष्मी बेगा ने ब्लड प्रेशर और मनोज भगोरे ने ब्लड शुगर की जांच की।

लायन महेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि परीक्षण के पश्चात् 14 मरीज में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए।3 मरीजों का ब्लड शुगर अधिक होने से लैंस प्रत्यारोपण नहीं किया जा सकता था। अतः 11 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण हेतु बस द्वारा इंदौर भेजे गये। शिविर में 14 मरीज पढ़ने की शिकायत लेकर आए थे उन मरीजों को चश्मे के नम्बर निकाल कर दिये गये।मरीजों और उनके परिजनों को लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा निःशुल्क भोजन भी कराया गया।

लायन जे आर कनखरे ने चोईथराम नेत्र चिकित्सालय के डाक्टर और जिला अस्पताल बड़वानी के स्टाफ का आभार जताया। आगामी नेत्र परीक्षण शिविर दिंनांक 29 दिसम्बर सोमवार को पुनः आयोजित होगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *