शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…लातूर / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का आज शुक्रवार को उनके आवास में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे उनका घर पर ही ईलाज चल रहा था आज सुबह 6-30 उन्होंने अंतिम साँस ली उनके घर मे बेटा शैलेश बहु अर्चना और दो पोतियां है कल शनिवार को उनका लातूर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

1935 को लातूर में जन्मे शिवराज पाटिल इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के भरोसेमंद रहे है वो लातूर संसदीय क्षेत्र से 7 बार सांसद रहे है 1980 के दशक में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार में रक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे थे इसके अलावा 1991 से लेकर 1996 तक लोकसभा के 10वे अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था 2004 से लेकर 2008 तक शिवराज पाटिल भारत के गृहमंत्री रहे मुंबई हमले के दौरान उन्होंने नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था इसके साथ ही शिवराज पाटिल राज्यसभा के सदस्य भी रहे है और पंजाब के राज्यपाल भी बनाए गए थे।






