धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
घटना दिनांक को फरियादी ने बताया कि उसकी 08 साल की बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर से थाना सेक्टर नम्बर-01 पीथमपुर पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा मुस्कान विशेष अभियान के दौरान 08 साल की अपह्ता बालिका की तलाश हेतु नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर श्री रवि सोनेर के मार्गदर्शन मे विशेष टीम एसआईटी का गठन किया गया ।
थाना प्रभारी श्री ओपी अहीर के नेतृत्व मे सेक्टर नम्बर-01 पीथमपुर पुलिस टीम द्वारा मुख्य मार्गो एवं आसपास फेक्ट्रियो मे लगे सीसीटीवी केमरो को चेक किया गया, जो त्रिवेणी कम्पनी के केमरे चेक करते एक अज्ञात व्यक्ति बालिका को बहला फुसलाकर ले जाते हुए दिखाई दिया जिसकी पुष्टी बच्ची के पिता के द्वारा की गई । पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही की पहचान कर लगातार उसका पीछा किया गया जो संदेही अपह्ता को लेकर इन्दौर रेलवे स्टेशन पर टिकट लेकर मुम्बई तरफ जाने वाली ट्रेन मे बैठते हुए दिखाई दिया, पुलिस टीम द्वारा बडी मेहनत और लगन से इन्दौर रेलवे स्टेशन से मुम्बई सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन, दादर रेलवे स्टेशन, कुर्ला स्टेशन,पनवेल रेलवे स्टेशन, नवी मुम्बई तक रास्ते मे आने वाले सारे रेलवे स्टेशन एवं नजदीक के बस स्टेशनो सहित करीब 800 सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए एवं अपह्ता की फोटो, संदेही की फोटो नेशनल एवं लोकल न्यूज चेनलो एवं प्रिंट मिडिया के माध्यम से व्हाट्सएप के माध्यम से वायरल कर उसकी तलाश करते लगातार प्रयास किए गए ।
जो संदेही अपह्त बालिका के साथ मुम्बई पनवेल रेलवे स्टेशन के बाहर सीसीटीवी फुटेज मे देखा गया । बाद थाना प्रभारी खाण्डेश्वर पनवेल नवी मुम्बई के सहयोग से पुलिस टीम द्वारा बालिका को पनवेल व मुम्बई के आसपास के सभी अनाथाश्रमो मे बालिका के फोटो व मेसेज सर्कुलेट किए जाकर सर्च करवाया गया जो अथक प्रयासो के बाद मानखुर्द पनवेल न्यू नवी मुम्बई के चिल्ड्र्न होम से सूचना प्राप्त हुई की जो फोटो विडियो आपके द्वारा भेजे गए है उक्त हुलिये की बच्ची हमारे चिल्ड्रन होम मे सुरक्षित है टीम द्वारा चिल्ड्रन होम पहुँचकर 08 साल की अपह्ता बालिका को सुरक्षित पाया, जो पुलिस टीम द्वारा महिला बल के साथ बालिका को वापस धार लाया गया एवं माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर के आदेशानुसार बालिका को उसके माता-पिता के सूपुर्द किया गया । संदेही की तलाश जारी है ।
नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर श्री रवि सोनेर एवं थाना प्रभारी श्री ओपी अहीर पुलिस टीम के लगातार सम्पर्क मे रहे एवं मार्गदर्शन देते रहे जिससे पुलिस टीम का होसला बना रहा और उन्हे सफलता मिली ।
धार पुलिस की इस सफलता पर माननीय उच्च खण्डपीठ इन्दौर द्वारा पुलिस टीम की सराहना की गई । पुलिस अधीक्षक धार द्वारा पुरी टीम को दस हजार (10000) रुपये के ईनाम से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई ।
धार पुलिस की महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लगातार कार्यवाही जारी है ।
सराहनीय कार्य—थाना प्रभारी ओपी अहीर,उपनिरीक्षक दिनेश यादव, सायबर सेल प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल,सउनि के.के.परिहार, सउनि अशोक दुबे , प्र.आर.463 सुरज तिवारी, प्र.आर. 214 विजय सिंह सोनगरा, प्र.आर.557 प्रदीप पाटिल, प्र.आर.225 महेश यादव, आर. 379 विक्की कुशवाह, आर. 872 शैलेन्द्र सिंह भदोरिया, आर.1032 आदर्श रघुवंशी एवं महिला आर.1037 सोनाली का विशेष योगदान रहा ।






