ad
best news portal development company in india

धार पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी की उपस्थिति मे जिला पुलिस लाईन पर जनरल परेड बलवा ड्रिल के साथ पुलिसकर्मियो का स्वास्थ परिक्षण भी करवाया गया

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

जिला पुलिस लाईन धार मे प्रति बुधवार एवं शुक्रवार को जनरल परेड कराई जाती है । इसी क्रम आज दिनांक 05.12.2025 दिन शुक्रवार को पुलिस लाईन धारपरेड ग्राउण्ड पर जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई एवं उप कमाण्डर सूबेदार श्री रोहित निकम रहे। पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा परेड की सलामी ली जाकर एक-एक करके सभी प्लाटूनो को निरीक्षण किया गया बाद प्लाटून कमाण्डरो द्वारा बारी-बारी से स्क्वाड ड्रील करवाई गई ।

कानुन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया । बलवा ड्रिल प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार रहे । बलवा परेड मे रायट ड्रिल का उपयोग करना, दंगा रोधी वाहन जैसे-योद्धा, वज्र, रूद्र इत्यादी द्वारा टीयर गैस चालन एवं टियर गैस को प्रभावी ढंग से चलाने का अभ्यास कराया गया है। थानो से परेड मे आये बल को विशेष रुप से टीयर गैस एम्यूनेशन का प्रशिक्षण भी दिया गया है। बाद क्वाटर गार्ड पर गार्ड द्वारा सलामी दी गई।

परेड के बाद चिकित्सको के दवारा परेड मे उपस्थित कुल अधाकारियो/कर्मचारियो का स्वास्थ परिक्षण किया गया,जिसमे ऊँचाई, वजन, ब्लड प्रेशर,शुगर इत्यादि सामान्य जॉचे कराई गई एवं चिकित्सक द्वारा उनकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य संबंधी सलाह (प्रिस्क्रिप्शन) दी गई । स्वास्थ परिक्षण के दौरान पुरे समय पुलिस अधीक्षक धार विशेष रुप से उपस्थित रहे ।

जनरल परेड मे उप पुलिस अधीक्षक धार श्री आनंद तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री सुजावल जग्गा (भापुसे), अअपु धामनोद श्रीमती मोनिका सिंह एवं अनभाग धार, धामनोद,सरदारपुर के थाना प्रभारी अपने-अपने बले के साथ उपस्थित रहे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *