ad
best news portal development company in india

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कट्टीवाड़ा का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

SHARE:

बिलाल खत्री

आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कट्टीवाड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर का विस्तृत अवलोकन किया तथा ओपीडी, दवाइयों की एक्सपायरी डेट, प्रसूति वार्ड और जनरल वार्ड की व्यवस्थाओं की जाँच की।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने बीएमओ डॉ दीपक दीपक पटेल को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र में नियमित साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से अस्पताल के शौचालयों की साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा। प्रसूति वार्ड में मौजूद प्रसूति महिला से संवाद करते हुए उन्होंने जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे, प्रभारी तहसीलदार सुनील डावर, बीएमओ डॉ दीपक पटेल सहित स्वास्थ्य केंद्र का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *