बिलाल खत्री
आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने शुक्रवार को कट्ठीवाड़ा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने विभिन्न शाखाओं में रखे गए रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय के सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से मेंटेन किए जाएं तथा सभी कार्यों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समय पर किया जाए।
निरीक्षण के दौरान कट्ठीवाड़ा अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे, प्रभारी तहसीलदार सुनील डावर,नायब तहसीलदार सरिता बालेचा सहित कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






