ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स के मुख्य खरीददार को दबोचा, 5000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बेड़िया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो माह से फरार चल रहा आर्म्स एक्ट का मुख्य आरोपी सुरेंद्र सोंधिया निवासी बिजीपुरा नवाखेड़ा, जिला राजगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ इंदौर, देवास, उज्जैन व आगर सहित विभिन्न जिलों में कुल 9 अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

15 पिस्टल के साथ पकड़ा गया था जाकिर, उसी ने खोला सुरेंद्र का राज।

21 सितंबर 2025 को थाना बेड़िया पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जाकिर अली निवासी सारंगपुर को 15 देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था, जिनकी कीमत लगभग 3.75 लाख रुपये आंकी गई थी। पूछताछ में जाकिर ने बताया था कि वह यह अवैध हथियार सुरेंद्र नामक व्यक्ति के कहने पर लेने आया था। इसी आधार पर सुरेंद्र को मामले में आरोपी बनाया गया।

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि सुरेंद्र एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसकी तलाश में बेड़िया थाना पुलिस लगातार जुटी रही और मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया था।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 29 नवंबर 2025 को आरोपी सुरेंद्र को दबोच लिया। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई जारी है।

सुरेंद्र का आपराधिक रिकॉर्ड

थाना पलासिया इंदौर अपराध क्रमांक 06/2010, धारा 299, 379

थाना आगर 107/2024, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट

थाना देवास कई प्रकरण (2008–2010) धारा 379, 279, 337, 338

उज्जैन 138/2010, धारा 379

उक्त कार्यवाही एसडीओपी भीकनगांव राकेश आर्य के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी बेड़िया उनि धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में सउनि पुनमचंद पंवार, प्रआर राजेंद्र चौहान, प्रआर शेख समीर, आर. सरदार, आर. कैलाश व आर. राजीव गुर्जर की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *