बिलाल खत्री
आलीराजपुर मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोजन के निर्देशानुसार 4 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत घर-घर गणना चरण के तहत मतदाता सत्यापन अभियान की प्रक्रिया जिले में प्रारंभ की गई। इस दौरान प्रेक्षक शेखर वर्मा सेवानिवृत्त आईएएस ने संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे एवं संबंधित बीएलओ के साथ आलीराजपुर नगर भ्रमण कर कई वार्डो में जाकर की जा रही कार्यवाही से आम जनों को अवगत कराया ।
इस दौरान रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी तपीस पांडे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन (House-to-House Enumeration) किया जाएगा। इस अवधि में प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं के निवास पर जाकर उनके नाम, पता,आयु एवं अन्य विवरणों का भौतिक सत्यापन करेंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी एवं पूर्ण सहयोग करने के आग्रह की बात कही ।
इस दौरान प्रेक्षक वर्मा ने आम नागरिकों को अवगत कराया कि नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस फॉर्म में भरी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच तथा पुष्टि करें।
जिन परिवारों में कोई नया सदस्य 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है. उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए बीएलओ द्वारा फॉर्म 6 उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसी परिवार सदस्य का निधन हो गया हो या वह अन्यत्र स्थानांतरित हो गया हो, तो उसकी जानकारी भी बीएलओ को दें ताकि सूची से नाम विलोपित किया जा सके। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाईजर , सहित पटवारीगण भी मौजूद थे ।






