खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । खरगोन जिले के आम नागरिकों एवं सरकारी कर्मचारियों ने खुलकर देश प्रेम की भावना को अंगीकार करते हुए झंडा दिवस वर्ष 2023-24 में दिए गए लक्ष्य से अधिक राशि जमा की है। इस राशि का उपयोग पूर्व सैनिकों के कल्याणकारियों एवं आर्थिक उत्थान तथा रोजगार के लिए किया जाता है।
लक्ष्य से अधिक राशि जमा करने पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा कलेक्टर भव्या मित्तल को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। यह प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी 31 अक्टूबर को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी खंडवा विंग कमांडर एम नासिर द्वारा कलेक्टर भव्या मित्तल को प्रदान की गई। इस दौरान भूतपूर्व सैनिक व सैनिक वीर नारियाँ प्रमुखता संतोषी बघेल, श्रीमती सोनी, मंगला भावसार, नमृता चौहान, आलोक सोनी तथा पूर्व सैनिक महिपाल सिंह सोलंकी भी उपस्थित रहे।






