ad
best news portal development company in india

साबिर फिटवेल आलीराजपुर झाबुआ जिले के मीडिया प्रभारी नियुक्त

SHARE:

जिला प्रवक्ता एवं विधानसभा प्रवक्ताओं की होगी नियुक्ति

शाहरुख खत्री
हाल ही में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग द्वारा 44 प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओ को प्रदेश के 53 जिलों में मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है जो कांग्रेस पार्टी की रीती नीतियों एवं भाजपा के क्रियाकलापों को आमजन के समक्ष अवगत कराना है
इसी परिपेक्ष में मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल को आलीराजपुर एवं झाबुआ जिले का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है जो अपने प्रभाऱ के जिलों के कांग्रेस नेताओं को सक्रिय कर मीडिया सोशल मीडिया में रहने के लिए प्रेरित करेंगे और जरूरत पड़ने पर स्थानीय नेताओं की मीडिया सोशल मीडिया टीम को प्रशिक्षित भी करेंगे व अपने प्रभार वाले जिलों में एक मुख्य जिला प्रवक्ता एवं उपलब्धता अनुसार जिला प्रवक्ता व जिले के आलीराजपुर जोबट झाबुआ थांदला पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा प्रवक्ताओ की नियुक्ति सुनिश्चित किया जाना है
साबिर फिटवेल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक कम्युनिकेशन प्रभारी अभय तिवारी के निर्देशानुसार पार्टी के उद्देश्य पूर्ण करने के लिए जो दायित्व सौंपा है उसे पूर्ण किया जाएगा वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका आलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल विधायक डॉ विक्रांत भूरिया वीर सिंह भूरिया श्रीमती सेना पटेल पूर्व विधायक जेवियर मेडा वाल सिंह मीणा प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता आदिवासी विकास परिषद उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष गणो से विचार विमर्श कर जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं विधानसभा प्रवक्ता की नियुक्ति शीघ्र कर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग को सूची प्रेषित होंगी

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *