ad
best news portal development company in india

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने बच्चों को बाटी साइकिल,एवं डीपी का किया लोकार्पण

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर आज कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्राम थोड़सिंधी
के पीएम श्री स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों को साइकिल वितरण करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए लगातार नवाचार करते हुए उन्हें पढ़ाई लिखाई में आगे बढ़ाने में लगी हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बच्चों को उच्च शिक्षा में अध्ययन करने के लिए विदेश तक भेजने की सुविधा प्रदान की जा रही है बस आवश्यकता इस बात की है कि बच्चे लक्ष्य केंद्रित कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा की आपके माता-पिता ने बड़े त्याग और समर्पण से आपको शिक्षा के लिए स्कूलों में दाखिल करवाया है ऐसे में मैं आप सभी बच्चों को कहना चाहता हूं की माता-पिता के विश्वास को कायम रखते हुए मन लगाकर पढ़ाई करना ताकि उनकी तपस्या और आपका जीवन दोनों साकार हो सके।

मंत्री चौहान ने कहा कि स्कूली बच्चों को साइकिल मिल जाने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को घरों से स्कूल तक आने में सुविधा प्राप्त होगी।कार्यक्रम पश्चात कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ग्राम पुवासा पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की लंबे समय से विद्युत वोल्टेज कमी की समस्या को दूर करने हेतु स्थापित विद्युत डीपी का लोकार्पण कर ग्राम में विद्युत वितरण शुरू किया।

यहां मंत्री चौहान ने अपने उद्बोधन में ग्रामीणों को बताया कि भाजपा की केंद्र ओर राज्य की सरकार का लक्ष्य घर घर तक विद्युतीकरण कर अंधेरे से मुक्ति दिलाना है, जिसके लिए निरंतर विकासकार्य जारी है। हम बिना भेदभाव के जिले भर में विकास की गंगा बहने में लगे हैं, क्योंकि हमारा लक्ष्य विकसित एवं आत्मनिर्भर किसान बनाना है। जब ग्राम विकसित होंगे तभी तो जिला और प्रदेश भी विकसित होकर आत्मनिर्भर बनेगा।

दोनों कार्यक्रमों के पश्चात कैबिनेट मंत्री चौहान ग्राम गोलापलवी आंबाजा पहुंचे जहां पूर्व सरपंच गजु अवास्या के यहाँ पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को संवेदनाएं व्यक्त की।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई