ad
best news portal development company in india

जमीअत उलमा ज़िला भोपाल के वार्ड 73 कार्यालय के उद्घाटन एवं नई कमेटी का इस्तकबाल

SHARE:

मोहम्मद ज़िया

जमीअत उलमा ज़िला अध्यक्ष हाफ़िज़ इस्माईल बैग साहब ओर न्यू चयनित कमेटी का इस्तकबाल जमीअत उलमा वार्ड 73 की टीम द्वारा किया गया साथ ही जमीअत उलमा ज़िला भोपाल कुटीर नगर भानपुर वार्ड 73 कार्यालय के उद्घाटन एवं नई कमेटी का गठन किया गया । लगातार तीसरी बार ज़िला अध्यक्ष बने हाफिज इस्माईल बैग साहब का वार्ड 73 के अध्यक्ष मुफ़्ती आमिर साहब हिफ्ज़ी व वार्ड 73 की पूरी टीम द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया इस मौके तशरीफ़ लाये मोहम्मद कलीम खान साहब एडवोकेट जनरल सेक्रेटरी जमीअत उलमा मध्य प्रदेश, का भी स्वागत  किया गया, ज़िला भोपाल की न्यू चयनित कमेटी, उपाध्यक्ष मोलाना हनीफ साहब, उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद हनीफ अययुबी, व दीनी तालीमी बोर्ड भोपाल के अध्यक्ष मोलाना अतहर साहब नदवी, जमीअत ओपन स्कूल के मोलाना वसीम उल हक साहब,साजिद साहब, कुदामा साहब, जमीअत यूथ क्लब के मज़हर बैग साहब, का भी स्वागत किया गया इस मौके पर जमीअत उलमा जिला भोपाल के अध्यक्ष हाफिज इस्माईल बैग साहब ने सभी मेंबरान को जमीअत उलमा के तामीरी प्रोग्राम को तफसील से बताकर इस पर अमल करने के लिए सभी को प्रेरित किया । स्वागत  से पहले कलीम साहब एडवोकेट ने जमीअत उलमा के स्काउट गाइड ओर दीनी तालीमी बोर्ड के बारे में बताया और जमीअत को ओर मजबूत बनाने की बात कही और इसके बाद जिला जमीअत अध्यक्ष, ओर जनरल सेक्रेटरी द्वारा नई चयनित वार्ड 73 की कमेटी का हार पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया
जमीअत उलमा वार्ड 73 कुटीर नगर की कमेटी का लेटर पदाधिकारियों को दिया गया, इस मौके पर मेहमानों के अलावा  साजिद भाई, कुदामा साहब,मोलाना अज़हर साहब नदवी,  मौलाना आसिफ ,हाफिज इमरान,मोहम्मद अहमद,कारी रईस बैग साहब, अब्दुल रकीब बाबा, मो.जुबेर,  एवं कमेटी के सभी मेम्बरान एवं मस्जिदों के इमाम व मोअज़्ज़िन हज़रात इस प्रोग्राम में शरीक हुए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *