ad
best news portal development company in india

राजस्‍व विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

SHARE:

आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता मे राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा में किया गया । इस बैठक में संयुक्‍त कलेक्‍टर मनोज गरवाल ,अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र सिंह बघेल सहित समस्त तहसीलदार उपस्थित थे

इस दौरान कलेक्टर माथुर ने अनुभागवार समीक्षा इसमें मुख्य रूप से राजस्व वसूली की प्रगति, राजस्व न्यायालय एवं गैर न्यायालयीन कार्य, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने विगत 3 से 6 महिने से लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि आगामी दिनों मे समस्त प्रकार के राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण करें किसी भी स्थित में बटवारा , नामांतरण एवं सीमाकंन आदि से संबंधित प्रकरण लंबित न रहें साथ ही अपने अपने क्षेत्र में शासन द्वारा निर्धारित राजस्व वसूली की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें । पीएम किसान से संबंधित ईकेवाईसी , नक्शा तरमीम एवं स्‍वामित्‍व योजना आदि के कार्य में गति लावे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *