ad
best news portal development company in india

जिले के 662 किसानों को हुआ 37 लाख रुपये की राहत राशि का वितरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को राहत राशि का वितरण

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति से प्रभावित कृषकों को राहत राशि का वितरण किया। इस दौरान जिले के 115 ग्रामों के 662 किसानों के खाते में भी सिंगल क्लिक के माध्यम से 37 लाख 13 हजार 93 रुपये की राहत राशि का वितरण किया गया।

एनआईसी बड़वानी में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से राहत राशि वितरण कार्यक्रम में लोकसभा सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल, पानसेमल विधायक श्याम बरडे, कलेक्टर जयति सिंह, पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव सहित किसान भाई उपस्थित थे।

कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि तहसील पाटी के 38 किसानों को 1 लाख 91 हजार रुपये की राशि, तहसील अंजड़ के 243 किसानों को 13 लाख 53 हजार 810 रुपये की राशि, तहसील ठीकरी के 138 किसानों को 7 लाख 87 हजार 900 रुपये की राशि, तहसील राजपुर के 129 किसानों को 6 लाख 64 हजार 884 रुपये की राशि, तहसील सेंधवा के 24 किसानों को 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि, तहसील वरला के 23 किसानों को 1 लाख 18 हजार 400 रुपये की राशि, तहसील पानसेमल के 50 किसानों को 3 लाख 85 हजार 456 रुपये की राशि तथा तहसील निवाली के 17 किसानों को 91 हजार 643 रुपये की राहत राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *