ad
best news portal development company in india

दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस लाईन खरगोन व जिले के समस्त थानों एवं चौकियों पर किया गया शस्त्र व वाहन पूजन कार्यक्रम

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री।

खरगोन। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर आज दिनांक 02.10.2025 को पुलिस लाईन खरगोन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल व खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा, खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधि विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया इसके बाद वाहनो की भी पूजा की गई । पुलिस अधीक्षक खरगोन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगणो का आभार व्यक्त किया गया साथ ही सभी को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी गई ।
शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे, थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन बीएल मंडलोई, थाना प्रभारी अजाक रामललन मिश्रा, थाना प्रभारी यातायात रमेश सोलंकी, थाना प्रभारी जैतापुर उनि सुदर्शन कलोसिया, सूबेदार मुकेश हायरी, पुलिस लाइन व एमटी शाखा का स्टाफ मौजूद रहा ।

इसी के साथ जिले के समस्त थानों एवं चौकीयो पर भी संबंधित एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों के द्वारा थानों व चौकीयो पर शस्त्र व वाहन पूजन किया गया जिसमे पुलिस थाने का स्टाफ व परिवारजन उपस्थित रहे ।

पुलिस की अपील।
खरगोन पुलिस की ओर से आप सभी को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ जिला पुलिस खरगोन नागरिकों से अपील करती है कि त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचें। अफवाहों पर ध्यान न देवें। त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरिके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानें अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को देवें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *