ad
best news portal development company in india

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से संबंधित त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से संबंधित त्रैमासिक बैठक कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष मे आयोजित की गई ।

बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ बेडेकर द्वारा शहरी क्षेत्र में सड़क पर रहने वाले, भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के चिन्हांकन में सहयोग हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगरपालिका को निर्देशित किया।

इस दौरान विभागीय अधिकारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन वात्सल्य आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी । साथ ही उन्होंने बताया कि वल्नरेबिलिटी मैपिंग के द्वारा सर्वे के माध्यम से जोखिम ग्रस्त बच्चों का चिन्हांकन किया जाकर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सामाजिक योजनाओं से जोड़ा जायेगा। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत सशक्त वाहिनी कार्यक्रम अंतर्गत चयनित बालिकाओं के निशुल्क कोचिंग के बारे में बताया। इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत की गई गतिविधियों की समीक्षा की गई जिसमें अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता (सीएचओ, एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) के प्रशिक्षण पर चर्चा की गई।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सदस्य संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *