खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में 29 सितंबर को पर्यावरण जागरूकता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह मण्डलोई द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने सभी को अपने जीवन में कम से कम 10 पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। व्याख्यान में प्रो. तृप्ति जायसवाल के द्वारा विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणामों एवं मोबाईल रेडियशन से पक्षियों एवं जीव-जंतुओं को होने वाले नुकसानों सेे अवगत कराया तथा पक्षियों की सुरक्षा के उपाय बताएं। प्रो.पी.एस.रावत ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की।
इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में छात्र/छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टॉफ द्वारा पौधा रोपण किया गया। साथ ही सभी के द्वारा अपने-अपने जन्म दिवस पर एक पौधा महाविद्यालय परिसर में लगाने एवं उस पौधें के संरक्षण का संकल्प लिया गया। सर्वप्रथम प्रशासनिक अधिकारी प्रो. चन्द्र भान त्रिवेदी द्वारा अपने जन्मदिवस पर पौधा लगाया गया। कार्यक्रम में राजेश बालके, महेश कलमे, सदाशिव कलमें आदि उपस्थित थे।






