ad
best news portal development company in india

महेश्वर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत लगाया लोक कल्याण मेला

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 26 सितंबर को नगर परिषद कार्यालय महेश्वर में लोक कल्याण मेले आयोजन किया गया। जिसमें पीएम स्वनिधि के तहत पथ विक्रेता लाभार्थियों को ऋण 15 हजार, 25 हजार एवं 50 हजार रुपये का लाभ दिया गया।

कार्यक्रम में पथ विक्रेता हितग्राहियों को वितरण पत्र देकर योजनाओं से नगर वासियों को जोड़ने को कहा गया। पीएम स्वनिधि, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा 1 जून 2020 को शुरू की गई एक केंद्रीय सूक्ष्म ऋण योजना है जिसका उद्देश्य रेहड़ी-पटरी वालों को सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत 15 हजार रुपये का कार्यशील पूंजी-मुक्त ऋण दिया जाता है, जिसके बाद 25 हजार रुपये और 50 हजार रुपये का ऋण 07 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के साथ दिए जाते हैं। शिविर में डिजिटल ऑनबोर्डिंग पेमेंट क्यू आर कोड, स्वनिधि से स्मृध्दि प्रोफाइलिंग कर योजनाओं से जोड़ा गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष अलका गजराज यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रियंक पंड्या सहित अन्य उपस्थित थे।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *