बिलाल खत्री
आलीराजपुर 2 कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 के अतंर्गत सड़क दुर्घटनाओं की मॉनिटरिंग करने एवं सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए गठित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित हुई । इस बैठक में जिले में ओवरलोडिंग की समस्या, , पार्किग समस्या , सड़क संकेतक की उपलब्धता के विषय आदि विषयों पर चर्चा की गई । जिससे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके ।
इस दौरान कलेक्टर डॉ बेडेकर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आलीराजपुर , जोबट , चंद्रशेखर आजाद नगर एवं नानपुर में बस स्टैण्ड के आस पास काफी अतिक्रमण किया गया जिससे बस एवं अन्य वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी होती है साथ ही दिन में नगर वासियों को जाम का सामना करना पडता है सभी स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करें या चालानी कार्यवाही करें उन्हें अंतिम चेतावनी देवे । उन्होने छकतला फुलमाल रोड पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जिससे गति पर रोक लगाई जा सके और भविष्य में दुर्घटना से बचाया जा सके ।
इस दौरान उन्होंने नगर पालिका एवं पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि आलीराजपुर हाट वाले दिन पशु हाट को राक्शा नदी के किनारे लगाने के निर्देश दिए जिससे शहर में आवाजाही में परेशानी न हो । इस दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि igot कर्मयोगी पर रोड सेफ्टी मॉड्यूल पर प्रशिक्षण लेने को कहा साथ ही हिट एंड रन के 5 प्रकरणों पर तीव्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही शहरी क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था का दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए । इस दौरान पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया , जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा सहित आरटीओ , शिक्षा , स्वास्थ्य , पीडब्ल्यूडी , नगर पालिका एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
श्रम विभाग में पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित करने हेतु उत्तरा प्रणाली को मिली स्वीकृति
आलीराजपुर कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर द्वारा बताया गया म.प्र शासन के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने श्रम विभाग के लिए यूनिवर्सल ट्रांसपेरेंट ट्रैकिंग ऑफ एप्लीकेशन एंड रिस्पॉन्स (UTTARA) प्रणाली को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं निर्देश में यह निर्णय लिया गया है, जो कि श्रम विभाग में सुशासन एवं पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम है।
‘उत्तरा’ प्रणाली का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक शासकीय सेवक की डिजिटल इस्टेंस उपलब्ध कराना है, जिसे कोई भी नागरिक कभी भी देख सकेगा और संपर्क कर सकेगा। इस प्रणाली के माध्यम से किसी भी सामान्य आवेदन और उसके उत्तर की स्थिति का नागरिक सुगमता से ट्रैक कर सकेगा। इसके माध्यम से नागरिकों के उत्तर पाने के अधिकार को व्यवहारिक रूप से लागू किया जाएगा। यह प्रणाली श्रम विभाग के कंट्रोल रूम से भी एकीकृत रहेगी, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली की निगरानी और कुशल संचालन सुनिश्चित होगा। इस प्रणाली के तकनीकी विकास का कार्य राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा किया जाएगा, और आगामी तीन माह में इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
श्रम मंत्री पटेल ने कहा कि ‘उत्तरा प्रणाली श्रम विभाग में ई-गवर्नेंस का नया अध्याय जोडेगी, जिससे आम नागरिक और विभाग के बीच विश्वास और पारदर्शिता और अधिक सुदृढ़ होगी।
समस्त विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज झूठी एवं आदतन शिकायतकर्ता की जानकारी देवे – कलेक्टर डॉ बेडेकर
आलीराजपुर कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने जिले के समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि जिले में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल अंतर्गत दर्ज झूठी एवं आदतन शिकायतकर्ता की जानकारी एकत्रित करें , इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों एवं विभागों द्वारा भी समय- समय पर इस संबंध में कार्यवाही अवगत कराये । उक्त झूठी एवं आदतन शिकायतकर्ता की जानकारी शासन द्वारा निर्धारित पत्र में दर्ज कर मुख्यालय को अवगत कराए ।

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में सत्र 2026 के लिए चयन परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित
आलीराजपुर जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वी एवं 11वीं में सत्र 2026 के लिए चयन हेतु प्रवेश परीक्षा 07 फरवरी 2026 को आयोजित होनी है । कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की जन्म तिथि 01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच होनी चाहिए, केवल वे अभ्यर्थी ही पात्र है जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान आलीराजपुर जिले के सरकारी सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत है।
कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की जन्म तिथि 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए । केवल वे अभ्यर्थी ही पात्र है जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान अलीराजपुर जिले के सरकारी सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 07 अक्टूबर 2025 है । आवेदन पत्र निम्न बेवसाईट www.navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाईन भरे जा सकते है उक्त जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दी गई।
पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
आलीराजपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोण्डवा ने ग्राम डाबडी के निवासी झमकु पति भीकला की नदी में डूब जाने से मृत्यु हो जाने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई । यह आर्थिक सहायता मृतक के वैध वारिश को सौंपी जाएगी ।
24 घंटे में प्रातः 08 बजे तक 0.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
आलीराजपुर जिले में 01 जून से 26 सितम्बर तक 1171.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के आलीराजपुर में 1373.2, जोबट में 904.6 मि.मि, उदयगढ़ में 1054.8 मि.मि ,च. शे. आ. नगर में 1278.6 मि.मि, कट्ठीवाड़ा में 1874.5 मि.मि, सोण्डवा में 546.0 मि.मि कुल 7031.7 मि.मी दर्ज की गई ।गत वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 1346.4 मिलीमीटर थी। उक्त जानकारी अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी ।
विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया
आलीराजपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शासकीय उ.मा.वि. लक्ष्मणी एवं शासकीय एवं सांदीपनि विद्यालय खण्डाला में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के बाल विवाह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी लडकी या लडके की शादी 18 वर्ष की उम्र से पहले होना बाल विवाह कहलाता है, यह सदियों से एक सामाजिक बुराई रही है। भारत के बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अनुसार विवाह के लिए एक लडकी की आयु 18 वर्ष और लडके की आयु 21 वर्ष की होनी चाहिए , इसके साथ ही विद्यार्थियों को नालसा योजना 2015, साइबर क्राइम, यातायात नियम, आदि की भी जानकारी दी गई।
इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित संस्था प्राचार्य एवं अन्य स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे ।






