ad
best news portal development company in india

सेगाँव पुलिस ने किया 02 नाबालिग बालिकाओ दस्तयाब

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

पुलिस के लगातार जारी प्रयासों से मिल रहे गुम बालक-बलिकाएँ,
बालिका को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

खरगोन । पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा नाबालिग बालक व बालिकाओं को अधिक से अधिक दस्तायबी करने हेतु निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

इसी क्रम में दिनांक 11.08.25 को फरियादी निवासी ग्राम आछलवाड़ी ने अपनी नाबालिग बालिका की गुम होने की सुचना दी थी, जिसपर थाना ऊन पर अपराध क्रमांक 220/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । नाबालिग बालिका के गुम हो जाने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम चौकी सेगाँव को अपह्ता की तलाश पतारसी व उसकी जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया । परिणामस्वरूप पुलिस टीम को नाबालिग बालिका के मालबैडी जिला बड़वानी में होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम को मालबैडी जिला बड़वानी रवाना किया गया एवं नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है ।

वहीं दिनांक 17.09.25 को फरियादी निवासी ग्राम दामखेड़ा ने भी अपनी नाबालिग बालिका की गुम होने की सुचना दी थी, जिसपर थाना ऊन पर अपराध क्रमांक 243/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । जिसमे भी पुलिस टीम ने अपहर्ता को जिला धार से दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया । बालिका के बयानों के आधार पर प्रकरण में अग्रिम विवेचना की जाएगी । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के प्रयास निरंतर जारी है ।

उक्त की गयी कार्यवाही में एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी ऊन अमर सिंह बिलवाल व चौकी प्रभारी सेगाँव उनि गजेंद्र सिंह चौहान नेतृत्व में उपनिरीक्षक लक्ष्मण राठौर, आरक्षक नानसिंह सेनानी , आरक्षक कृष्णा मंडलोई, आरक्षक सुरेश डावर, महिला आरक्षक दीक्षा यादव का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *