ad
best news portal development company in india

पेटलावद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध गांजा कारोबार का खुलासा

SHARE:

लगभग 25 किलो से भी अधिक 1,80,000/-रू का गांजा जप्त

बिलाल खत्री
झाबुआ जिले के पेटलावद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पुलिस को मिली बड़ी मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चौकी सारंगी एवं थाना पेटलावद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोटडा में एक घर पर दबिश दी गई। जहां सुखा कर रखा गया गांजा मिला। साथ ही आरोपी द्वारा गांजे की खेती भी की जा रही थी। इस पर से आरोपी नन्दु पिता नानुराम भूरिया (उम्र 52 वर्ष), निवासी ग्राम कोटडा को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जांच के दौरान 25 किलो से भी अधिक 1,80,000/- कीमत का गांजा जप्त किया गया।
सराहनीय कार्य थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया, उनि दीपक देवरे, उनि गोवर्धन मकवाना सहित समस्त पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *