खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
- नर्मदा घाटों पर किया स्वच्छता श्रमदान, पौधारोपण और आवास योजना अंतर्गत गृह प्रवेश का आयोजन
खगगोन । सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 25 सितम्बर को “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अंतर्गत जनप्रतिनिधि,नागरिकों, व्यापारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से प्रातः 8.00 बजे से “एक दिन-एक घंटा-एक साथ” विशेष सफाई अभियान माँ नर्मदा के घाटों एवं तटों पर चलाया गया। सफाई अभियान उपरांत नगर परिषद, मण्डलेश्वर अध्यक्ष विश्वदीप संतोष मोयदे द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ एवं नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
सेवा पखवाड़ा गतिविधि अन्तर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” विशेष पौधारोपण कार्यक्रम नगर के उद्यान एवं विभिन्न स्थानों पर किया गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत पूर्ण आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय रावल, पार्षद मिशरबाई वर्मा, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर यशवंत तवर, मुस्तन अली बवाहिर, महेंद्र कुमार जैन, रामकृष्ण यादव, विशाल केवट, संजय राठौड़, प्रवेश पंचोली, नोडल अधिकारी आरती मण्डलोई, कार्यालय नोडल संजय कलोसिया, लेखापाल मुकेश श्रीवास, स्वच्छता प्रभारी महेश पाटीदार, कैलाश मिश्रा, अभिजित वर्मा, शैलेन्द्र भार्गव, प्रभारी दरोगा मनोहर गौहर, सहायक दरोगा शैलेन्द्र गौहर सहित नगर परिषद के कर्मचारी, स्वच्छता संरक्षक, व्यापारी वर्ग एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी की सहभागिता से “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






