खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया
खरगोन । नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छोत्सव की थीम पर मनाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कोल ने बताया कि 25 सितंबर को नगर पालिका द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण कार्यक्रम एवं ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया।
इस दौरान सार्वजनिक स्थलों एवं पार्कों में श्रमदान कर सफाई की गई तथा पार्क में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, संतोष वर्मा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र मेड़ा, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ. संजय कुमार कोचक, पार्षदगण, नगपालिका कर्मचारी, आईईसी टीम सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।






