बिलाल खत्री
आलीराजपुर शासकीय सेवकों को आनंद की अनुभूति कराने के लिए जनपद पंचायत आलीराजपुर में एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यषाला का आयोजन जन अभियान परिषद एवं राज्य आनंद संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया ।जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक ने बताया कि राज्य आनंद विभाग के निर्देषानुसार शासकीय सेवकों के मानसिक तनाव और दवाब को कम करने, उन्हे आनंदित करने एवं कार्यक्षेत्र में कार्यकुषलता बढ़ाने के उद्देष्य से कार्यषाला का आयोजन किया जा रहा है । मास्टर ट्रेनर संजय गुप्ता ने आनंद विभाग का विस्तृत परिचय दिया।
जन अभियान परिषद एवं राज्य आनंद संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आलीराजपुर जिले के समस्त 06 विकासखण्डों में शासकीय सेवकों को आनंद की अनुभूति कराने एवं तनाव मुक्त कराने, एवं उत्तरदायित्वों में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देष्य से एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यषाला का आयोजन दिनांक 18 से 25 सितम्बर तक किया गया। जिले के कुल 360 प्रषिक्षणार्थियों को प्रषिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यशाला में राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर डाॅ. रामसहाय यादव जिला बड़वानी, बलवीर डामर जिला झाबुआ, संजय गुप्ता जिला बुरहानपुर एवं अमित गढ़ेवाल जिला आलीराजपुर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त जानकारी जन अभियान परिषद द्वारा दी गई ।






