ad
best news portal development company in india

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने दिए छात्रावासों की जांच के निर्देश

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने आलीराजपुर जिले में संचालित समस्त छात्रावासों, आश्रमों हॉस्टलों सहित शिक्षा परिसरों में विशेष दल गठित कर जांच करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर को पत्र जारी किया है।

कैबिनेट मंत्री चौहान ने कट्ठीवाड़ा में कन्या शिक्षा परिसर में 50 बच्चों के स्वास्थ्य खराब होने के विषय में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विषय बेहद गंभीर होकर छात्रावासों में संचालित व्यवस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह लगती है। कैबिनेट मंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार निरंतर योजनाओं का संचालन कर बेहतर शिक्षा और उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, किन्तु निचले स्तर पर लापरवाहियों के चलते छात्रों को बेहद असुविधाएं होने के साथ जीवन खतरे में पड़ रहा है।जो कि बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री चौहान ने पत्र के कलेक्टर को जांच के आदेशों के साथ स्पष्ट निर्देश भी दिए कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाहीं की जाए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *