ad
best news portal development company in india

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान महिलाओं व किशोरियों के लिये स्वास्थ्य शिविर आयोजित

SHARE:

बिलाल खत्री
बुरहानपुर, शासन के महत्वपूर्ण अभियान सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य केन्द्रों में जांच शिविर आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत मंगलवार को जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों की हीमोग्लोबीन की जांच की गयी। वहीं एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गयी।

इसी श्रृंखला में सीएचसी शाहपुर, पीएचसी गुलई और यूपीएचसी आलमगंज में महिलाओं और किशोरियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किये गये। शिविरों में महिलाओं की एएनसी, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और शुगर, हीमोग्लोबिन इत्यादि की जांच की गयी तथा कैंसर की स्क्रीनिंग भी हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट की एन्ट्री यू-विन पोर्टल’’ पर की जा रही है। विदित है कि, जिले में यह अभियान स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *