ad
best news portal development company in india

सेवा पखवाड़ा अभियान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश

SHARE:

बिलाल खत्री
बुरहानपुर, गांधी जयंती, 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नगर परिषद शाहपुर द्वारा एक प्रेरणादायक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रहा। नगर परिषद शाहपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता एवं नशामुक्ति जैसे गंभीर और समसामयिक विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करना एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए जागरूक करना है। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस नाटक में छात्राओं ने जीवंत अभिनय और भावनात्मक संवादों के माध्यम से दर्शकों को प्रभावित किया। नाटक में यह दर्शाया गया कि किस प्रकार अस्वच्छता और नशा न केवल व्यक्ति की सेहत पर बल्कि पूरे समाज पर बुरा प्रभाव डालता है।
नाटक के पश्चात उपस्थितजनों ने शपथ लेकर स्वच्छता को अपनाने एवं नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। नगर परिषद शाहपुर द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की यह पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। कार्यक्रम में प्राचार्य धमेन्द्र देशमुख, विद्यालयीय स्टॉफ, नगर परिषद की टीम ने सहयोग किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *