ad
best news portal development company in india

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर भूतपूर्व स्वयंसेवक मिलन एवं सम्मान समारोह

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

खरगोन। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय खरगोन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की 56वीं स्थापना दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. जी. एस. चौहान के मार्गदर्शन में भूतपूर्व स्वयंसेवक मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष दीपक कानूनगो ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। यह योजना छात्रों को समाज सेवा से जोड़कर उनमें नागरिक जिम्मेदारी, सामुदायिक सेवा की भावना, नेतृत्व क्षमता, व्यावहारिक कौशल तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और राष्ट्रीय विकास में योगदान की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर जिला संगठक अधिकारी डॉ. सुरेश अवासे ने बताया कि भूतपूर्व स्वयंसेवक मिलन समारोह का उद्देश्य पूर्व स्वयंसेवकों के योगदान को सम्मानित करना और उन्हें अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करना है।

भूतपूर्व स्वयंसेवक तिलोकचंद वर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज पुराने शिविरों और गतिविधियों की यादें ताज़ा हो गईं। कार्यक्रम में वर्तमान स्वयंसेवकों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इनमें निमाड़ का पारंपरिक गणगौर नृत्य और आदिवासी भगोरिया नृत्य विशेष आकर्षण रहे, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर पूर्व भूतपूर्व एवं वर्तमान स्वयंसेवकों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।यह आयोजन भूतपूर्व स्वयंसेवकों को आपस में मिलने, अनुभव साझा करने और नेटवर्किंग का अवसर प्रदान करने वाला साबित हुआ। कार्यक्रम ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों और उद्देश्यों को और अधिक प्रोत्साहन दिया तथा समाज सेवा के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में जनभागीदारी समिति के सदस्य, महाविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में भूतपूर्व एवं वर्तमान स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *