ad
best news portal development company in india

पीजी कॉलेज में संभाग स्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

महिला वर्ग में पीएम कॉलेज, पुरूष वर्ग में चाटली महाविद्यालय रहे विजेता

खरगोन । पीजी कॉलेज में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, खरगोन में 23 सितंबर को क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय के तत्वावधान में संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी और बुरहानपुर जिले की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि एसडीएम वीरेंद्र कुमार कटारे ने खेलों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बैडमिंटन के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष दीपक कानूनगो ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीएस चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता परिणाम घोषित करते हुए क्रीड़ा अधिकारी डॉ. गगन चौधरी ने बताया कि महिला वर्ग में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस खरगोन ने (2-0) से जीत दर्ज की, जबकि उपविजेता सुभाष यादव मेमोरियल डिग्री कॉलेज बोरावां रहा। पुरुष वर्ग में सेंधवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज चाटली ने (2-0) से जीत दर्ज की, जबकि उपविजेता पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय खंडवा रहा। महिला व पुरुष वर्ग मिलाकर लगभग 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से विश्वविद्यालय की आगामी टीम का चयन किया गया। पुरुष वर्ग से भुवन, अभिनव, लोकेश, हिंद, रेव सिंह, सावन और विजेंद्र चयनित हुए। वहीं महिला वर्ग से अश्विनी, कविता, मयूरी और दिशा का चयन किया गया। ये खिलाड़ी आगामी पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया।

चयन समिति में डॉ. रामाधार पिपलादिया, विकास मोहे और मनीषा पाटिल शामिल रहे, जबकि निर्णायक मंडल में प्रभात जोशी, सुरेंद्र पाटीदार और अश्मित कौशल ने दायित्व निभाया। इस दौरान जनभागीदारी समिति सदस्य श्याम गुप्ता, विभिन्न महाविद्यालयों से आए दल प्रबंधक, कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *