ad
best news portal development company in india

कपास की गठानो से भरे ट्राले में आग लगाने वाला अविनाश गवली कुक्षी पुलिस की हिरासत में

SHARE:

आरोपी अविनाश के विरुद्ध पहले से गंभीर धाराओं के दो अपराध पंजीबद्ध हैं

आरोपी अविनाश को गुंडा सूची में लाने की तैयारी

इकबाल खत्री

      धार जिले के कुक्षी  पुलिस थाना  क्षेत्र में दिनांक 16.12.2024 को अविनाश पिता सुरसिह गवली अपने जीजा की हुंडई वरना कार लेकर बाग रोड स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बाहर खड़ा था तभी कुक्षी बाईपास की ओर से कपास की गठानों से भरा ट्राला गुजरा जो बाईपास पर टर्न लेने के दौरान ट्रक का पिछला हिस्सा अविनाश गवली की कार के अगले बंपर को छूता हुआ गुजरा जिससे कार में मामूली नुकसान हुआ, इसी बात को लेकर अविनाश गवली ने ट्रक चालक से मारपीट की एवं पैसों की मांगनी की जो मन मुताबिक पैसे ना देने पर अविनाश ने ट्रक के ऊपर चढ़कर ट्रक में भरी कपास की गठानों में आग लगा दी थी , सूचना पर कुक्षी पुलिस थाना प्रभारी राजेश यादव द्वारा दलबल के साथ  तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड एवं  आसपास मौजूद संसाधनों की मदद से आग को बुझाकर भारी नुकसान होने से बचा लिया था । अविनाश गवली मौके से भाग गया था जिसकी तलाश में कई पुलिस टीमों को लगाया गया था ‌। इस संबंध में कुक्षी थाने पर फरियादी ट्रक चालक की रिपोर्ट पर आरोपी अविनाश गवली के विरुद्ध आगजनी करने का मामला अपराध क्रमांक 711 / 2024 धारा 326(F) एवं 326 (G) भारतीय न्याय संहिता के तहत पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था ‌। आरोपी अविनाश का पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड होने से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई कर अविनाश गवली की गिरफ्तारी करने एवं गुंडा सूची में लाने के संबंध में  निर्देश दिए गए थे । थाना प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में कुक्षी पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक चंचल सिंह चौहान एवं उनकी टीम ने अविनाश गवली को गिरफ्तार कर लिया है जो  अलीराजपुर जिला जेल में निरुद्ध है ।

     इस उल्लेखनीय सफलता मे निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक जगदीश सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक चंचलसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक 213 सतीश जरिया, 88 आमिर अंसारी,831 नितिन कौशल, 814 जगन सिंह अजनार, महिला प्र.आर. 862 सकरी निंगवाल, वेस्ता सोलिया म. आर. 1073 सावित्री आर. विपिन यादव,  बलराम वास्कले ,इकराम सिंह बघेल,सज्जन कुमार चाहर, का विशेष योगदान रहा है। पुलिस उपमहानिरीक्षक  मनोज कुमार सिंह द्वारा कुक्षी पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *