ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने 04 माह से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

नवागत पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र वर्मा के निर्देशन में अवैध फायर आर्म्स बनाने वालों पर कडा प्रहार,
06.05.2025 को थाना बेड़िया पर किया था आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध,
मौके पर पुलिस ने 01 आरोपी सुन्दरसिंह उर्फ सोमला निवासी बीसखोली सिंघाना थाना मनावर जिला धार को किया था गिरफ्तार,
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जप्त की थी 10 देशी पिस्टल व 02 नग देशी कट्टे,
जप्तशुदा अवैध फायर आर्म्स की कीमत लगभग 3,30,000/- रुपये,
पुलिस ने अवैध हथियार की डेलीवेरी करने आए बीचोलिए प्रीतम सिकलीगर को भी पूर्व में किया है गिरफ्तार,
घटना दिनांक से फरार था अवैध हथियार बनाने वाला प्रवीण सिकलीगर।

खरगोन। पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में लंबित पंजीबद्ध प्रकरणों मे फरार चल रहे आरोपियों की तलाश पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में थाना बेड़िया के द्वारा 04 माह से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली ।

दिनांक 06.05.2025 को थाना बेड़िया की पुलिस टीम के द्वारा अवैध फायर आर्म्स की तस्करी की सुचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी सुन्दरसिंह उर्फ सोमला निवासी बीसखोली सिंघाना थाना मनावर जिला धार को 10 देशी पिस्टल व 02 नग देशी कट्टे कीमत लगभग 3,30,000/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया था । जिसपर थाना बेड़िया पर अपराध क्रमांक 100/25 धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

विवेचना में सुन्दरसिंह उर्फ सोमला ने उक्त अवैध फायर आर्म्स गढ़ी बिस्टान के रहने वाले प्रीतम सिंह सिकलीगर से लेना बताया था । सुन्दरसिंह उर्फ सोमला के बयानों के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा प्रीतम सिंह सिकलीगर को दिनांक 12.05.2025 को गिरफ्तार किया गया था जिसने पुलिस टीम को बताया था कि, उसके द्वारा उक्त हथियारों को प्रवीण पिता लक्ष्मण सिकलीगर ग्राम सिगनूर थाना गोगावां से लाना बताया था ।

प्रकरण में फरार आरोपी प्रवीण पिता लक्ष्मण सिकलीगर ग्राम सिगनूर थाना गोगावां शातिर प्रवत्ति का होकर अपने रहने के ठिकाने बार-बार बदल रहा था । फरार आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम के द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे थे व मुखबिरों को भी सक्रिय कर फरार आरोपी की जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया था ।

परिणामस्वरूप पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 23.09.25 को प्रकरण में फरार आरोपी प्रवीण पिता लक्ष्मण सिकलीगर ग्राम सिगनूर थाना गोगावां को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है ।

उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक हरिप्रसाद पाल आरक्षक कैलाश, आरक्षक राजीव गुर्जर, आरक्षक अखिलेश सिंह, आरक्षक सरदार निगम,आरक्षक रविंद्र का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *