ad
best news portal development company in india

वरिष्ठ नेता आज़म खान 23 महीने के बाद जेल से रिहा हुए…

SHARE:

शेख़ नसीम। लखनऊ / समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ और दिग्गज नेता आज़म खान को आज सीतापुर जेल से 12-30 बजे रिहा कर दिया गया आज़म खान पिछले 23 महीने से बियर-बार पर कब्ज़ा करने से सम्बंधित मुकदमे में जेल में थे उनके बेटे अदीब और अब्दुल्लाह अपने पिता को जेल से लेने के लिए 100 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुँचे जिसमे 400 से ज़्यादा समर्थक मौजूद थे 5 दिन पहले हाई-कोर्ट ने आज़म खान को ज़मानत दी थी आज़म खान पर लगभग 104 मुकदमे दर्ज है।

आज़म खान के जेल से छूटने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा आज का दिन बहुत बड़ा खुशी का दिन है आज़म खान साहब समाजवादी पार्टी के बड़े और संस्थापक लोगो मे से है उत्तर-प्रदेश की भाजपा सरकार ने आज़म खान साहब पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाए है हमारी सरकार बनने पर हम आज़म खान साहब पर सारे झूठे मुकदमे वापिस लेंगे जैसे उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद पर लगे मुकदमे वापिस ले लिए है भाजपा के डिप्टी सीएम के मुकदमे वापिस ले लिए है भाजपा के मंत्रियों और विधायकों पर लगे मुकदमे वापिस ले लिए है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *