ad
best news portal development company in india

स्वास्थ्य केंद्र में नहीं रहते डॉक्टर, उपचार कराने आ रहे मरीज हो रहे परेशान

SHARE:

बिलाल खत्री

            अलीराजपुर जिले के नानपुर का स्वास्थ्य विभाग भगवान भोरोसे चल रहा है यहाँ बीएमओ, सीएमओ कभी भी देखने निरीक्षण करने नही आते जिससे आम नागरिकों के साथ गरीब ग्रामीण भी परेशान होते है आज नानपुर के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि यहाँ डॉक्टर हमेशा नदारद रहते समय पर डॉक्टरों के नही रहने से नये मरीजो को तो ईलाज नही मिलता साथ मे जो मरीज भर्ती है उन्हें छुट्टी के लिए भी इंतजार करना पड़ता है। अरविंद चौहान तीती सरपंच विकास पटेल विक्रम मोर्य आदित्य चौहान दिनेश धोलखेड़ा आदि ने बताया हम मरीजो को लाते है तो नानपुर स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ही नदारत मिलते है जिससे हमें इन्हें जिला हास्पिटल या बड़वानी गुजरात के दाहोद ले जाना पड़ता है।

            मामले के संबंध में जब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र सुनहरे से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायत बार-बार आ रही है, सुधार करने के लिए प्रयास किए जायेंगे। रही बात डिलेवरी में जच्चै बच्चे की सुरक्षा के लिए तीन दिन महिला को स्वस्थ केंद्र में रखा जाता है

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *