best news portal development company in india

विश्व कौशल प्रतियोगिता-2025

SHARE:

63 प्रकार की विभिन्न स्किल्स में प्रतियोगिता का आयोजन

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। चीन के शंघाई में विश्व कौशल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जाना है। इसमें कुल 63 स्किल्स में चयन के लिए जिला, संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इन प्रतियोगिताओं में से चयनित प्रतिभागियों को चीन के शंघाई में विश्व कौशल प्रतियोगिता में सहभागिता का अवसर भी प्राप्त होगा।
आईटीआई प्राचार्य हितेषी सुरागे ने बताया कि स्किल इंडिया के SIDH पोर्टल skillindiadigital.gov.in के माध्यम से 30 सितम्बर 2025 के पूर्व पंजीयन किया जा सकता है। इसके लिए पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि पंजीयन के लिए केवल आयु सीमा की बाध्यता है, जो 16 से 22 वर्ष है एवं कुछ स्किल्स में 25 वर्ष तक है। उक्त पोर्टल से प्रतियोगिता की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *