संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
बड़वानी भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2016 बैच के अधिकारी जयति सिंह ने बुधवार जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। प्रभारी कलेक्टर काजल जावला ने कलेक्टर श्रीमती सिंह को पदभार सौंपा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।
नवागत कलेक्टर जयति सिंह इसके पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन के रूप में पदस्थ थे।वर्ष 2018 में श्रीमती सिंह सहायक कलेक्टर बड़वानी के रूप में भी पदस्थ रहे।साथ ही प्रदेश के अनेक जिलों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, कार्यक्रमों का समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा। सभी विकास कार्य समय सीमा में पूर्ण कराएं जाएंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जन समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि जिला हर क्षेत्र में अव्वल रहे।