ad
best news portal development company in india

परिचय सम्मेलन में 1200 प्रविष्टियों प्राप्त, 842 अंतिम रूप से चयनित, देश-विदेश से उच्च शिक्षित प्रत्याशियों ने दिखाई रुचि

SHARE:

बिलाल खत्री
अलीराजपुर पश्चिमी मप्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा एवं पश्चिमी मप्र प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 6-7 सितम्बर 2025 को इंदौर में आयोजित अखिल भारतवर्षीय विवाह योग्य माहेश्वरी युवक-युवती एवं विशिष्ट प्रत्याशी परिचय सम्मेलन के लिए देश और विदेश से प्रत्याशियों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है। परिचय सम्मेलन का शुभारंभ 6 सितंबर को 10 बजे इंदौर के स्कीम नंबर 71 स्थित दस्तूर गार्डन, रिंग रोड पर होगा। जिसमें अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री राजकुमार काल्या, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के संगठन मंत्री प्रवीण सोमानी द्वारा की जाएगी।
इसके साथ ही समाज के विभिन्न भामाशाह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

दोनो समितियों के संरक्षक अशोक ईनाणी, महेश मूंगड आदि ने बताया कि सम्मेलन हेतु ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यमों से लगभग 1200 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। इनमें से 842 पूर्ण प्रविष्टियाँ अंतिम रूप से चयनित की गई हैं। शेष प्रविष्टियाँ अनुचित फॉर्म, भुगतान में देरी या दोहरी प्रविष्टि जैसे कारणों से अस्वीकृत की गईं।

प्रविष्टियाँ प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2025 थी। देश-विदेश में कार्यरत विभिन्न पेशेवर एवं शैक्षणिक पृष्ठभूमियों से प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से अधिकांश उच्च शिक्षित हैं तथा उच्च व मध्य आय वर्ग से संबंध रखते हैं। उच्च शिक्षित व पेशेवर युवा प्रतिभागियों जिनमें लगभग 95% प्रत्याशी स्नातक हैं एवं कुछ 12वीं उत्तीर्ण प्रत्याशी भी सम्मिलित हुए हैं।

यह आँकड़ा दर्शाता है कि यह सम्मेलन विविध क्षेत्रों के योग्य, शिक्षित एवं प्रतिष्ठित प्रत्याशियों को जोड़ने का माध्यम बन रहा है। यह गुणवत्ता, योग्यता और सहभागिता की दृष्टि से एक उच्च स्तरीय आयोजन बनकर उभर रहा है।
प्रदेश सभा अध्यक्ष पुष्प माहेश्वरी, मंत्री अजय झवर, युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बजाज, प्रदेश सचिव सपन माहेश्वरी सहित आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए यह विश्वास दिलाया है कि वे सम्मेलन को सफल, सुव्यवस्थित एवं सार्थक बनाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
युवा संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री गोविंदा गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक समिति ने पूरी तन्मयता से कार्य कियाज जिसका परिणाम रहा कि ऐतिहासिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई। आयोजक को सफल बनाने में महिला संयोजक सीमा गगरानी, रश्मि लड्ढा, सहसंयोजक दिलीप लोया, सुरेश लखोटिया, अशोक सोमानी, मनीष गगरानी, मधुसूदन मूंगड, अंकित झवर आदि ने क्षेत्रीय स्तर पर निरंतर प्रचार प्रसार करने के साथ गतिविधियां संचालित की, वही सभी जिलों के जिला सभा एवं जिला युवा संगठन ने भी अपने अपने जिले में परिचय सम्मेलन में योग्य युवक युवतियों की प्रविष्टियों के साथ घर घर तक आयोजन से जुड़ी जानकारी भेज कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *